Sirmaur Uday

विचार से विकास

नाहन में रविवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत उपमंडल नाहन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र जिसमें नाहन शहर, गुन्नूघाट, चौगान,कच्चा टैंक के समस्त क्षेत्रों में 5 जनवरी, रविवार को विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक बाधित रहेगी।
यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नाहन ने देते हुए बताया कि 33 केवी गिरिनगर नाहन लाइन व 33 केवी/11 केवी सब स्टेशन दो-सडका तथा वहां से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मुरम्मत का कार्य किया जाना है जिस कारण विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यह शट-डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *