Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर में कोलर में गिरधारी लाल ने उगाया सिंदूर ,शुद्ध प्राकृतिक सिंदूर अब उपलब्ध 

सिंदूर सनातन धर्म में एक विशेष महत्व रखता है कोई भी शुभ कार्य पर सिंन्दुर का टीका  लगाया जाता है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में सिंदूर प्रयोग में लाया जाता है। बाजारों में अधीकतर रसायन युक्त सिंदूर मिलता है जोकि स्वास्थय  के लिए खासकर त्वचा के लिए हानिकारक भी हो सकता है। लेकिन अब सिरमौर जिला के कोलर  गांव  में बागवान गिरधारी लाल ने सिंदूर के पौधों का बगीचा लगाया है जहां पर प्राकृतिक सिंदूर उपलब्ध हो रहा है।
गिरधारी लाल लगभग 3  वर्ष पूर्व नेपाल के काठमांडू गए थे जहां उन्होंने इसे देखा और फिर वापिस आकर खोजबीन करने पर उन्हें इसका पता चला जिसे अब उन्होंने खुद 80  पौधों के बागीचे  के रूप में विकसित किया है और वो इसको अमेजॉन आदि पर भी विक्रय करते हैं और लोगो को भी इसके प्रति जागरूक कर  रहे हैं।
सिंदूर के पौधे का औषधीय महत्व भी है जिसका वैज्ञानिक नाम बिक्सा  ओरेलाना  है। कई लोग इसे सिंदूरी कपिला के नाम से भी जानते हैं। सुहागिन महिलाओं के साथ साथ पूजा पाठ  में भी सिंदूर का एक विशेष महत्व रहता है। दूसरे इसे पशु पक्षी कोई नुकसान नहीं पहुंचाते  हैं और इसका पेड़ भी औसत ऊंचाई का होता है व् सिरमौर के मैदानी इलाकों में आसानी से उगाया जा सकता है। इसके पौधे में 3  साल बाद फल व् फूल आना आरम्भ हो जाता है। इसके इलावा भी सिंदूर एन्टिपाइरेटिक  होता है व् कई दवाओं में भी प्रयोग होता है।  बागवान गिरधारी लाल ने बतायाकि यह पौधा प्राकृतिक सिंदूर देता है और साथ ही शुद्धता  लिए है और बाजारों में उपलब्ध रासायनिक विधि से तैयार सिंदूर से बहुत बेहतर है। इसका मूल्य भी बाजार में अच्छा मिलता है। स्थानीय निवासी संजय शर्मा ने बतायाकि गिरधारी जी के बगीचे में सिंदूर देखने अनेक लोग आते हैं और शुद्ध प्राकृतिक सिंदूर लेकर जाते हैं। उधर कृषि यूनिवर्सिटी पालमपुर के सहायक निदेशक डॉ अजय दीप  बिंद्रा ने भी यहां का दौरा  किया और गिरधारी लाल  के प्रयासों को सराहते हुए अन्य किसानो को भी इससे जुड़ने का आवाहन किया। डॉ अजयदीप बिंद्रा ने बतायाकि गिरधारी लाल  ने बतायाकि गिरधारी लाल नेएक बहुत अच्छा बगीचा बनाया है जिसमे सिंदूर सहित अनेक फलो ,ऑर्गेनिक चाय व् कई उत्पाद तैयार किये हैं जोकि अन्य किसानो ,बागवानों के लिए एक प्रेरणा है। उल्लेखनीय हैकि बागवान गिरधारी लाल  ने सिंदूर को उगा कर  बागवानों ,किसानो को अपनी आमदनी बढ़ाने का एक विकप्ल प्रस्तुत किया है। जिससे जहां बागवान समृद्ध हो सकते हैं वहीं आमजन को भी शुद्ध सिंदूर मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *