Sirmaur Uday

विचार से विकास

डी आई जी रमन कुमार मीणा की विदाई ,सिरमौर के एक ऐसे अधिकारी जो युवाओं के हैं रोल मॉडल

आज डी आई जी  रमन कुमार मीणा नाहन  से पद्दोनत होकर नई पारी संभालने को विदा हुए। उनके विदाई समारोह में जिस तरह से युवाओं ने भाग लिया और उन्हें अपने कंधों पर बिठाकर कार्यालय तक लाये यह तस्वीर बताती है कि  उनका युवाओं से किसा तरह का तालमेल था। समारोह स्थल पर युवाओं की भीड़ व् बाजेगाजे के साथ उनका स्वागत बयान करता हैकि एक अधिकारी का समाज के साथ किस तरह का समन्वय होना चाहिए। एस पी  मीणा ने अढ़ाई वर्षों तक जिला में सेवाएं दी और नशा तस्करों को हिलाकर रख दिया। आज जिला चिट्टा आदि से सदमे में है लेकिन मीणा ने युवाओं को एक आशा की किरण दिखाई हैकि अपराधी को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा ,मीडिया  से बात करते हुए मीणा ने जहां युवाओं को आगामी पुलिस भर्ती में परिश्रम व् जोश से भाग लेने का अनुरोध किया और उम्मीद जताई की युवा इसमें अपना शत प्रतिशत देंगे। डी  आई जी  रमन कुमार मीणा ने आज सिद्ध कर  दियाकि कर्म ही सेवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *