सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज नए पुलिस अधीक्षक निश्चिन्त सिंह नेगी ने कार्यभार संभाल लिया। नाहन पुलिस लाइन में आज उनका प्रोटोकॉल के हिसाब से स्वागत किया गया। उसके बाद अन्य अधिकारीयों ने उनका स्वागत किया। गौर होकि पूर्व एस पी रमन कुमार मीणा यहां से डी आई जी सी बी आई दिल्ली गए हैं। और आज निश्चिन्त नेगी ने पुलिस कप्तान का पद संभाला।
मीडिया से बात करते हुए नेगी ने बतायाकि सिरमौर जिला की कई सीमाएं पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड ,हरियाणा व् यू पी से लगती हैं ऐसे में इन सीमाओं पर विशेष
निगरानी रखी जाएगी ताकि नशे पर लगाम कसी जा सके। इसके इलावा जिला में ट्रेफिक व्यवस्था को सुधारना भी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहाकि नशे के विरुद्ध शिक्षण संस्थानों व् पंचायत स्तर तक लोगो को जागरूक करके उन्हें नशे के खिलाफ जंग में शामिल किया जायेगा।