सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में डॉ वाई एस परमार मैडिकल कॉलेज लगातार चर्चा में चल रहा है। कुछ दिन पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक प्रेस वार्ता में आरोप लगाए थे कि नाहन से मेडिकल कॉलेज को शहर से बाहर स्थापित करना शहर के लोगो के अधिकारों का हनन है। आज इसी विषय पर विधायक नाहन अजय सोलंकी ने पलटवार करते हुए बतायाकिवरिष्ठ नेता जो स्पीकर भी रहे हैं ऐसे राजनीती से प्रेरक होक बयान दे रहे हैं और लोगो को गुमराह कर रहे हैं। विधायक अजय सोलंकी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नाहन में यह मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की देन है और वीरभद्र सिंह सरकार में यह दिया गया था। पिछले लगभग अढ़ाई वर्षों से निम्न कम्पनी व् सी पी डब्लु डी का आर्बिट्रेशन केस चला हुआ है और कार्य रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि नाहन से मेडिकल कॉलेज शिफ्ट नहीं हो रहा है बल्कि इसका विस्तार किया जा रहा है और वो भी वार्ड नंबर 2 से वार्ड 12 में। इसके इलावा इस स्थान पर अस्पताल कार्य करता रहेगा और लोगो को और अधिक बेहतर स्वास्थय सुविधाएं मिलेंगी। शहर के बीच में होने के कारण यहां पार्किंग,ट्रेफिक जैसी समस्याएं आ रही है जिसके चलते इसका एक्सपेंशन किया जा रह यही लेकिन कुछ नेता लोगो को गुमराह करके इस पर राजनीती कर रहे हैं।
इस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने साफ कियाकि यह मैडिकल कॉलेज नाहन की नितांत आवश्यकता है और इसे यहां से किसी बहाने से शिफ्ट करने को स्वीकार्य नहीं किया जायेगा। नाहन में मीडिया से बात करते हुए बिंदल ने कहाकि मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य पिछले 2 सवा 2 वर्षों से रुका हुआ है और इसे नाहन से बाहर शिफ्ट करने की कवायद चली हुई है वो भी बिना किसी जस्टिफिकेशन के और बहाने बनाकर। कोई धन का प्रावधान नहीं है। यहां पर ठीक से मेडिकल कॉलेज चल रहा है और नए स्थान पर बनाने में 5 से 8 वर्ष लगेंगे। अभी इसमें 300 बेड और शामिल होने हैं। इसलिए इसे नाहन से बाहर ले जाना बिलकुल गलत है और नाहन ले लोगो के साथ अन्याय है।