हिमाचल प्रदेश पुलिस में आरक्षी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आज नाहन में पुलिस उप महा निरीक्षक गुरुदेव शर्मा की अध्यक्षता में आरम्भ हुई। 11 फरवरी से 14 फरवरी तक महिला तथा 15 से 20 फरवरी तक पुरुषों की भर्ती प्रक्रिया चलेगी। आज 814 अभियर्थियों में से 600 ने भाग लिया। शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व् शारीरिक माप दंड परीक्षा के दौरान 600 महिला अभियर्थियों में से 165 ने यह परीक्षा पास की तथा 434 महिला अभियर्थी इस परीक्षा को पास करने में असफल रहे। एक महिला अभियर्थी इस परीक्षा के दौरान चोटिल हुई जिसे परीक्षा में शामिल होने का एक के दौरान दिया जायेगा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने दी।