Sirmaur Uday

विचार से विकास

जिला परिषद की बैठकों को अधिकारी नहीं ले रहे सीरियसली ,कारण बताओ नोटिस के बाद भी बैठकों से अनुपस्तिथ कुछ अधिकारी

सिरमौर जिला परिषद की त्रेमासिक बैठक का आज नाहन  में आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद्द अध्यक्षा सीमा  कन्याल ने की। आज की बैठक में कई पुराने लंबित विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गयी और कई नए प्रस्ताव भी इस बैठक में लाये गए। आज की बैठक में फिर एक बार कई विभागों के अधिकारी बैठक से नदारद रहे। इससे पूर्व भी पिछली कई बैठकों में कई अधिकारी या तो नदारद रहे हैं या फिर किसी अन्य को बैठक में भेजा गया। पिछली बैठक में जिला परिषद ने ऐसे अधिकारीयों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किये थे लेकिन आज भी उनमे से कई मौजूद नहीं थे।
जिला परिषद अध्यक्षा  सीमा  कन्याल ने बतायाकि कुछ अधिकारी जिला परिषद को सीरियसली नहीं ले रहे हैं और नोटिस देने का बावजूद भी न किसी ने जवाब देना जरूरी समझा और न ही आज भी बैठक में आये हैं। जबकि उपायुक्त ,ए डी एम  बैठक में आये हैं। उन्होंने कहाकि  इसी कारण से जनहित  के कार्य लंबित रहते हैं जब ये जनता के चुने प्रतिनिधियों की नहीं सुन रहे हैं तो आम आदमी की क्या सुनवाई होगी। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक शक्तियां देने की जरूरत बतायाकि तभी जन कार्य हो सकेंगे।
उन्होंने कहाकि जिला परिषद को धन अधिकांश केंद्र सरकार  से आता है जबकि राज्य का विभागों के माध्यम से आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *