Sirmaur Uday

विचार से विकास

पच्छाद में जमानत पर छूटे व्यक्ति से 4 किलो 720 ग्राम     चरस  बरामद 

सिरमौर पुलिस की एस आई  यू  की टीम ने  पुलिस थाना क्षेत्र पच्छाद में पहले से नशा तस्करी के मामले में जमानत पर छूटे एक  व्यक्ति को करीब 4  किलो 720 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों दबोचे जाने की सुचना  मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एस  आई  यू  की टीम गश्त पर थी तो गुप्त सुचना मिली कि  एक व्यक्ति राकेश कुमार उर्फ़ राहुल निवासी गांव  भुजोंड  तहसील नोहरा  धार जिला सिरमौर का रहने वाला है तथा चरस बेचने का काम करता है। यह व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ डूंगा घाट  रेन शेलटर में बैठा हुआ है। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए उक्त आरोपी के कब्जे से कुल 4  किलो 720  ग्राम  मादक पदार्थ चरस व् 19700 की करंसी भी बरामद की। जिसपर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर  लिया गया। उसके विरुद्ध थाना पच्छाद  में मामला दर्ज किया गया है व् मामले की जाँच की जा रही है। उल्लेखनीय हैकि उल्ट आरोपी राकेश के खिलाफ  जिला बिलासपुर में मामला दर्ज है जोकि एन डी पी  एस  एक्ट में हैं तथा मामला अदालत में लंबित है। व्यक्ति वर्तमान में जमानत पर बाहर था। यह व्यक्ति काफी समय से सिरमौर में मादक पदार्थ बेचने का धंधा कर  रहा था और अब पुलिस ने इसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *