Sirmaur Uday

विचार से विकास

असर सर्वे में हिमाचल ने पाया पहला स्थान ,प्रदेश के डाइट संस्थानों ने लिए था राष्ट्रीय सर्वे में भाग।

तीसरी का बच्चा दूसरी कक्षा की विषय को कितना जानता  है को लेकर होम  बेस्ड हुआ था सर्वे आज डाइट नाहन  में सर्वे करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित  असर ,यानि एनुअल एजुकेशन रिपोर्ट सर्वे ( aser )उन डेटा  को इकठा करता है जोकि समग्र शिक्षा योजना में सहायक होते हैं। ये सर्वे स्कूली बच्चे की स्कूलिंग ,शिक्षण आदि बारे गृह आधारित सूचनाएं लेती हैं। ये सर्वे राष्ट्रीय  स्तर पर आयोजित किये जाते हैं और इसमें डाइट  संस्थान व् शिक्षा विभाग भाग लेते हैं। इस सर्वे का उद्देशीय शिक्षा योजनाओं को सुचना देना है। इस वर्ष का विषय था तीसरी का बच्चा क्या दूसरी कक्षा का विषय समझता है। इसमें प्रदेश से 14  डाइट संस्थानों व् तीन शिक्षा खंडों ने भाग किया था जिसमे हिमाचल प्रथम आया है और 46  प्रतिशत अंकों के साथ  नंबर एक स्थान पर आया है। इसी रिपोर्ट में सर्वे  करने वाले  नाहन  के डाइट में सर्वे में भाग लेने वाले डाइट के छात्रों को सम्मानित किया गया। उप निदेशक गुणवत्ता व् समग्र शिक्षा सिरमौर रीता गुप्ता ने बतायाकि यह बहुतगर्व का विषय हैकि aser  के सर्वे रिपोर्ट में हिमाचल सहित सिरमौर को  प्रथम स्थान मिला है। डाइट नाहन  के प्रशिक्षुओं ने इस घर जाकर रेंडम आधार पर सर्वे किये थे। और अब इस रिपोर्ट में हिमाचल प्रथम स्थान पर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *