Sirmaur Uday

विचार से विकास

केंद्रीय सरकार सड़क निर्माण को दे रही करोड़ों की राशि ,कांग्रेस नेता केंद्र सरकार कोस ,औरसड़क निर्माण पर खींचा भी रहे फोटे : बिंदल

; केन्द्र  की सरकार  पी  एम् मोदी की अगुआई में लगातार विकास कार्य कर  रही है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हिमाचल प्रदेश को लगातार केंद्रीय सरकार  से करोड़ो की धन राशि मिल रही है। 2017  से 2022 में भी पी  एम् सड़क योजना में करोड़ों रुपया आया और अब जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार  है बावजूद इसके पिछले वर्षों की तुलना में प्रदेश शिर सिरमौर को करोड़ों की राशि आबंटित की गयी है। केन्द्र  सरकार ने सिरमौर में भी सड़क निर्माण व् सुधारीकरण के लिए पी  एम् जी एस  वाई में पर्याप्त करोड़ों की राशि प्रदान की है। बावजूद इसके प्रदेश के कांग्रेस नेता केंद्र सरकार  को कोसने में लगे हुए हैं उनका आभार जताने की बजाए उनपर आरोप लगा रहे हैं। ये बातें आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन  में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।
डॉ राजीव बिंदल ने बतायाकि 2024 -25  के तहत सिरमौर को 262  करोड़ की राशि पी  एम् जी एस  वाई में आयी है। इसी तरह से प्रदेश को भी 2600  करोड़ रुपया आया है जिसमेंलगभग 900  सड़कों पर विभिन्न कार्य चले हुए हैं। सिरमौर को भी 262  करोड़ की राशि आयी है और कार्य चले हुए हैं। लेकिन इतना होने के बावजूद भी कांग्रेसी केंद्र सरकार  को कोसने में लगे हुए हैं और साथ ही सड़क निर्माण पर फोटो जरूर खिंचवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *