सिरमौर जिला पुलिस की एस आई यू की टीम जब गश्त पर थी तो उन्हें सुचना मिली की हितेश कुमार उर्फ़ हैपी निवासी उत्तम वाला डाकखाना शम्भु वाला तहसील नाहन जिला सिरमौर अपने घर से चिट्टे को बेचने का काम करता है। और बहुत सरे युवाओं को नशे की लत लगा चूका है। यदि अभी उसके घर पर छापेमारी की जाये ,तो भारी मात्रा में चिट्टा मिल सकता है। इस सुचना पर पुलिस की एस आई यू टीम ने हितेश के घर पर दबिश दी तो उसके घर से एक कमरे से 5. 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी हितेश के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट में नाहन में मुकदमा दर्ज किया गया है और अदालत में पेश करके रिमांड लिया जायेगा।