प्रदेश में लगातार बढ़ रहे चिट्टा के मामलों और उससे होनी वाली मौतों के विरुद्ध प्रदेश की देवभूमि क्षेत्रीय संगठन लगातार एनकाऊंटर की मांग कर रहा है और प्रदेश भर में इस मांग के ज्ञापन जिला मुख्यालयों पर पुलिस अधीक्षकों को दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज देवभूमि क्षेत्रीय संगठन के लोगो ने नाहन में एस पी सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी को मांग पत्र सौंपा और मांग कि है नशा तस्करों खासकर चिट्टा से जुड़े लोगो की कोई अपील दलील न हो केवल एनकाऊंटर किया जाये। संगठन पर प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने बतायाकि ये नशा तस्कर और खासतौर पर चिट्टा के सौदागर युव पीढ़ी को मोत के मुँह में भेज रहे हैं ऐसे में इनके साथ भी वैसा ही व्यवहार होना चाहिए व् पुलिस को एनकाऊंटर की छूट मिलनी चाहिए।
इसी संदर्भ में राज्य पाल व् मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को ये मांग पत्र प्रेषित किये जा रहे हैं