Sirmaur Uday

विचार से विकास

चूड धार पर मिले शव का आज नाहन  मैडिकल  कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम 

सिरमौर जिला की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर सोमवार को मिले पंचकूला के  अक्षय के शव का आज 15वें दिन संगड़ाह अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो सका। खंड स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ अतुल भारद्वाज के अनुसार शव 2 सप्ताह पुराना होने के चलते इसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया।  शिवरात्रि के दिन लापता हुए 28 वर्षीय अक्षय साहनी का शव सोमवार को नौहराधार क्षेत्र के हरीश, हंसराज व तपेंद्र ने ढूंढ निकाला था और कल रात नौहराधार होकर इसे संगड़ाह लाया गया। 2 बार माउंट एवरेस्ट फतेह कर चुकी सोलन की पर्वतारोही बलजीत कौर के साथ हरीश, हंस राज व तपेंद्र 3 दिन पहले चूड़धार गए थे। इससे पहले सिरमौर अथवा संगड़ाह प्रशासन द्वारा पुलिस, एसडीआरएफ तथा राजगढ़ उपमंडल के कथित माउंटेनियरिंग विशेषज्ञों के माध्यम से युवक की तलाश की थी। रास्ते में ज्यादा का हवाला देते हुए गत सप्ताह सरकारी रेस्क्यू ऑपरेशन स्थगित कर दिया था।आज यह शव नाहन  के डॉ वाई  एस  परमार मैडिकल  कॉलेज नाहन  लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसका पोस्टमार्टम किया।  डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने कहा कि, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *