Sirmaur Uday

विचार से विकास

नाहन में किया जा रहा है होलिका पूजन ,संतान की समृद्धि को महिलाओं ने रखे हैं उपवास

: होली का पर्व कल पुरे देश में मनाया जायेगा। होली को लेकर अलग अलग स्थानों पर अलग अलग रिवाज भी देखने को मिलते हैं। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन  में आज होलिका पूजन किया जा रहा है जहां पर शहर के लोग सामूहिक रूप से पूजन करने आते हैं। यह होलिका गोबर से बने उपलों व् लकड़ी से तैयार की जाती है। जिसमे लोग सूत  बांधकर ,बेरों व् किशमिश आदि की कंठी बनाकर चढ़ाते हैं और जल देकर पूजा करते हैं। यह होलिका पूजन संतान की समृद्धि ,लम्बी आयु व् विकास के लिए किया जाता है और इस दिन माताएं अपने बच्चों के लिए उपवास भी रखती हैं। पूजन करने आये लोगो ने बतायाकि नाहन  में यह परम्परा चली आ रही है और लोग अपने संतान की सुख समृद्धि के लिए यहां पर आकर होलिका पूजन करते हैं। रात  को होलिका दहन  किया जायेगा और फिर कल दाग  यानि होली मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *