राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग कंपीटिशन के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की 19 सदस्यीय शूटिंग टीम तमिलनाडु के लिए रवाना । यह प्रतियोगिता तमिलनाडु पुलिस के कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में दिनांक 17-03-2025 से दिनांक 22-03-2025 तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के दौरान टीम मैनेजर निरीक्षक परमजीत सैनी तथा ASI अमित कुमार टीम के कप्तान होंगे। इस प्रतियोगिता के लिए 6th IRBn धौलकुआँ में दिनांक 24-02-2025 से दिनांक 13-03-2025 प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया गया था । इस प्रशिक्षण कैम्प के दौरान 6th IRBn धौलकुआँ में तैनात कोच निरीक्षक सुरेश चौहान द्वारा प्रतिभागियों को शूटिंग का प्रशिक्षण दिया तथा शूटिंग की बारीकियों के संबंध में जानकारी प्रदान की।