Sirmaur Uday

विचार से विकास

पशु पालन विभाग ने 45 आवारा सांडों को दो गौ शालाओं में कि या स्थानांतरित

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन  में काफी समय से आवारा बेसहारा पशुओं खासकर सांडो से परेशान थे जोकि ट्रेफिक में भी बाधा  बन रहे थे। पशु पालन विभाग ने स्थानीय प्रशासन से सहयोग लेकर ऐसे 45  सांडों को जिला की दो गौ शालाओं में स्थांनतरित किया है। इनमे से 13  सांडों को राजगढ़ के कोटला बरोग ,अभ्यारण्य जबकि 32  सांडों को स्वावलम्बी इंटरप्रिन्योर एसोसिएशन  हांडा कुण्डी जिला सोलन में भेजा गया है। विभाग ने सभी सांडों को पहचान के लिए टैग भी किया है इसके अतिरिक्त नगर पालिका क्षेत्र में घूम रही बेसहारा गायों को भी चिन्हित किया गया है इस संबंध में डेटा  नगर परिषद से साँझा किया गया है ताकि उनके मालिकों केखिलाफ कार्यवाई की जा सके। पशु स्वास्थय /प्रजनन जिला सिरमौर के उप निदेशक डॉ राजीव खुराना ने बतायाकि इस कार्य के लिए एक टीम गठित की गयी है जोकि इन सांडों के सुरक्षित और मानवीय पुनर्वास को सुनिश्चित करेगी यह स्थानांतरण प्रक्रिया पशु परिवहन नियम ,1978 के दिशा निर्देशों अनुसार किये जा रहे हैं। उन्होंने कहाकि इसके इलावा यदि कोई ऐसा पशु जो टैग  किया गया है आवारा घूमता पाया जाये तो पशु पालन विभाग या फिर नगर परिषद को सूचित करें या तस्वीर साँझा करें ताकि उनके मालिकों के खिलाफ उचित कार्यवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *