: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जा सिरमौर जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक का आयोजन किया जिसमे हिमाचल के विकास को लेकर व् किसानो को उनके हक दिलाने बारे चर्चा की जा रही है। इससे पूर्व एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कामरेड राकेश सिंघा ने की उनके साथ अशोक तंवर भी मौजूद रहे।
राकेश सिंघा ने कहाकि पिछले दो वर्षों से प्रदेश में कांग्रेस सरकार है और केंद्र से कोई वित्तीय मदद न मिलने के कारण विकास की गति धीमी पड़ रही है प्रदेश के हालात बहुत खराब हैं। हिमाचल को जब पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था तभी से केंद्र पर प्रदेश को निर्भर रहना पड़ता है और इसी के चलते केंद्र कोई मदद नहीं कर रहा जिससे प्रदेश की आर्थिक स्तिथि बिगड़ गयी है। इसके इलावा किसानो को जिन्होंने प्रदेश निर्माण में अहम योगदान दिया है उन्हें कुछ नहीं दिया जा रहा है। उलटे वन भूमि के नाम पर छला जा रहा है। लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी ऐसा नहीं होने देगी कोई भी किसान एक इंच भूमि नहीं देगा और सब मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे। इसी विषय को लेकर आज वो नाहन में बैठक में पहुंचे हैं।