नाहन कुम्हार हट्टी नेशनल हाइ वे पर नाहन में कार्मल स्कुल के गेट के समीप फिर से सड़क हादसा हुआ है और यहां पर एक ट्रक जोकि सरिये व् एंगल आइरन से लदा था रात के समय बेकाबू होकर एक घर के डंगे से टकरा गया। इस हादसे में वहां पार्क की एक कार क्षत्रिग्रस्त हो गयी तो एक अन्य वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। जबकि हादसे का शिकार हुए ट्रक ले लदा एंगल आईरन व् सरिया ट्रक की बॉडी को तोड़ते हुए कैबिन में जा घुसा ,गनीमत से चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे का कारण ट्रक के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है और चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। जहां यह घटना हुई है वहां पर बहुत उतराई है और यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। नाहन से लेकर बिरोजा फैक्ट्री तक लगातार उतराई है और मोड़ भी तीखे हैं इसके इलावा सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग से भी यहां सड़क तंग हो जाती है। हालाँकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है परन्तु कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।