Sirmaur Uday

विचार से विकास

बॉलीवुड़ मूवी पिंटू की पप्पी में सिरमौर के युवा से रहे संगीत व् गीत

बॉलीवुड मूवी पिंटू की पप्पी  रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के गीतकार रमन रघुवंशी हैं जिन्होंने इस फिल्म को 6 गाने दिए हैं रमन रघुवंशी हिमाचल निर्माता डॉ  वाई  एस परमार की जन्म स्थली चनहालग ,बागथन से  संबंध रखते हैं।  इस मूवी के एक गाने के कम्पोजर भी सिरमौर से हैं। यह गाना  18  मार्च की टी सीरीज पर रिलीज हुआ है। जिसे मेरे नाम तू  फेम अभय जोधपुरकर ने गाया  है। इस गाने  को सिरमौर के अंकित शर्मा और अभिवन ठाकुर में कम्पोज किया है। जिनका बॉलीवुड के लिए बनाया पहला गाना  है। अंकित शर्मा सिरमौर जिला के संगड़ाह के छोटे से गांव जबलोग के रहने वाले हैं जबकि अभिनव ठाकुर नाहन  के समीप बोहलियों गांव  से हैं। अभिनव की प्रारम्भिक शिक्षा चंडीगढ़ और अंकित  की नाहन  में हुई है। उल्लेखनीय हैकि यह एक म्यूजिकल फिल्म है जिसमे 10  गाने  हैं। जिसमे 6  गाने  रमन रघुवंशी ने लिखे हैं। जिन्हे उदित नारायण ,सुनिधि चौहान ,हिमेश रेशमिया ,जावेद अली ,ने गाया  है। अंकित शर्मा ने बतायाकि ये गाना उन्होंने पिछले साल  बनाया था पर तब उन्हें नहीं पता था की यह किसी फिल्म का हिस्सा भी बनेगा। उन्होंने ये लिरिक्स रमन रघुवंशी को भेजे और कम्पोज करने को कहा ,बाद में रमन ने उन्हें बतायाकि यह फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा है। इस फिल्म में सुशांत थमके ,जान्या जोशी ,विधि यादव के साथ मास्टर गणेश आचार्य ,विजय राज ,मुरली शर्मा ,अली असगर जैसे कलाकार हैं। फिल्म को विधि आचार्य ने प्रोड्यूस  किया है और शिव हरे ने इसका निर्देशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *