Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर के नारग का प्रसिद्ध एवं पारंपरिक दो दिवसीय जिला स्तरीय मां नगर कोटी हुआ आरम्भ

 जिला सिरमौर के नारग का प्रसिद्ध एवं पारंपरिक दो दिवसीय जिला स्तरीय मां नगर कोटी मेले का आज विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मां नगर कोटि देवी की विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया।
पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर से मेला मैदान तक शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें मां नगर कोटी के कारदार, श्रद्धालु तथा स्थानीय लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मां नगर कोटी मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि नारग में आयोजित होने वाला यह जिला स्तरीय नगर कोटी मेला जिला सिरमौर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि दशकों से इस मेले का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ होता है, जिसमें न केवल नारग तथा पच्छाद क्षेत्र के लोग भाग लेते हैं बल्कि सिरमौर के अन्य क्षेत्रों से भी लोग इस मेले में पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि यह मेला देव परंपरा से जुड़ा होने के साथ-साथ आपसी भाईचारा, खेलकूद तथा सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।उन्होंने कहा कि नारग क्षेत्र नगदी फसलों के उत्पादन के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *