मेंले तीज तथा त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक हैं जहां हमें हिमाचल की प्राचीन समृद्ध संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से देखने व समझने का अवसर मिलता है। पाश्चात्य संगीत से बेहतर हमारे लोकगीत, लोक नृत्य तथा लोक गाथाएं हैं।
यह उद्गार उद्योग, श्रम एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर की उप तहसील नारग के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय मां नगर कोटी मेले के समापन अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि मेलों के दौरान जहां दूर दराज क्षेत्र के लोगों को आपस में मिलने का मौका मिलता है, वहीं उनमें आपसी मेलजोल तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान होता है, जिससे समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है। मेलों में खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे लोगों का स्वस्थ मनोरंजन होता है।
हर्षवर्धन चौहान ने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा नशे से दूर रहने का आहृवाहन किया ताकि स्वच्छ समाज की नींव रखी जा सके।