Sirmaur Uday

विचार से विकास

धौलाकुआं में फल विधायन केन्द्र जहां फल जूस के साथ बागवानों को जोड़ा जा रहा आजीविका से।

हिमाचल प्रदेश को फल राज्य के नाम से भी जाना जाता है तथा यहां के लोग कृषि, बागवानी व पशुपालन जैसे व्यवसाय कर अपनी आजीविका कमाते हैं।
वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, बागवानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी आर्थिकी को सुदृढ कर रहे हैं। जिला सिरमौर की जलवायु बागवानी के उपयुक्त है जिला के किसान आम, लीची, स्ट्रॉबेरी, कीवी, अमरूद, मौसमी व नींबू का उत्पादन कर रहे हैं जिसका विक्रय स्थानीय मंडियों के साथ-साथ अन्य राज्यों की मंडियों में भी किया जा रहा हैं।
प्रदेश सरकार का प्रयास है कि बागवानों को उनके उत्पाद का बेहतर दाम मिले। जिला सिरमौर के धौलाकुंआ में हिमाचल सरकार के उद्यान विभाग का फल विधायन केन्द्र क्रियाशील है जहां फल का जूस निकाला जाता है

उद्यान विभाग के फल प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. बी.एम. चौहान बताते हैं कि जिला सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोग सेब, नाशपाती, पलम, आडू, खुमानी तथा किवी का उत्पादन कर रहे है जबकि मैदानी इलाकों में आम, लीची, अमरूद, नींबू, मौसमी, आंवला तथा स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करते हैं।वह बताते है कि फलों के विधायन से विभिन्न उत्पाद जिसमें जूस, जैम, चटनी, स्क्वैश तथा आचार तैयार किया जाता है और आंवले का मुरब्बा तथा जूस भी तैयार किया जाता है। आंवले का जूस स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है जो शुगर मुक्त होता है।
उन्होंने बताया कि धौलाकुआं विधायन केंद्र के तहत 6 विक्रय केन्द्र है जिसमें 3 सरकारी क्षेत्र में जबकि 3 निजी क्षेत्र में क्रियाशील है। इसी प्रकार राजगढ विधायन केन्द्र के तहत एक विक्रय केन्द्र हैं। इन सभी 7 विक्रय केन्द्रो से सालाना 25 मीट्रिक टन पेय तथा अन्य आचार, चटनी व जैम विक्रय किया जाता है

उल्लेखनीय हैकि इसके लिए किसानों से भी कच्चा माल सरकारी दर पर खरीदा जाता है। जिला के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को भी विधायन केन्द्र की गतिविधियों के बारे अवगत करवाया जाता है जिससे उनकी कृषि तथा बागवानी कार्यो में रूचि बढ़ती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *