Sirmaur Uday

विचार से विकास

पोंटा में सैनिक रेस्ट हॉउस ,आउट सोर्स पर देगा बोर्ड ,प्रदेश में कई स्थानों पर रेस्ट हॉउस किये हैं आउट सोर्स : ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा।

भूतपूर्व सैनिकों का जिला सम्मेलन आज नाहन  के सैनिक रैस्ट  हॉउस परिसर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में जिला भर से आये भूतपूर्व सैनिकों ,शहीदों की पत्नियों सहित अन्य लोगो ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता राज्य सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने की। इस सम्मलेन का उदेशीय जहां सैनिकविश्राम गृहों में सुविधाओं को देखना था वहीं भूतपूर्व सैनिकों की वेतन संबंधी ,पेंशन संबंधी व् अन्य समस्याओं को जानना था। शर्मा ने पहले नाहन  सैनिक विश्राम गृह में प्रबंधों का जायजा लिया व् सुधर संबंधी निर्देश भी दिए।
मीडिया  से बात करते हुए निदेशकराज्य सैनिक कल्याण विभाग मदन शील शर्मा ने बताया कि  सैनिक बोर्ड हमेशा से भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण को लेकर कार्य करता है और खासकर शहीदों व् उनके परिवार जनो को पेंशन संबंधी ,शिक्षा संबंधी कोई समस्या न आये इसका भी प्रबंध किया जाता है। कल्याण बोर्ड सैनिकों की मदद के लिए कार्य कर  रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बतायाकि पोंटा साहेब का सैनिक विश्राम गृह लगातर घाटे में चल रहा था इसलिए अब इसे आउट सोर्स के माध्यम से संचालित किया जायेगा जैसी की प्रदेश में कई स्थानों पर किया गया है। सैनिक विश्राम गृह में केंद्र वप्रदेश सरकारों का बराबर की हिस्सेदारी होती है व् इन्हे खुद ही अपने खर्चे मैनेज करने होते हैं ऐसे में पोंटा में यह रेस्ट हॉउस लगातार घाटे में है इसीलिए इसे पुर सोर्स किया जा रहा है। इसमें भूतपूर्व सैनिकों ,इन सर्विस सैनिकों को रियायती डॉ पर सुविधा मिलेगी जबकि सिविलियन को बाजार मूल्य पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *