Sirmaur Uday

विचार से विकास

माता बाला सुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर में आज पहुंचे 33 हजार श्रद्धालु

उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ त्रिलोकपुर  में चैत्र नवरात्रों पर जहां माता बाला सुंदरी के दर्शनों को लोग दूर दूर से पहुंचते हैं वहीं पहले नवरात्रे से चौदस तक मेले का भी आयोजन होता है और श्रद्धालु माता के दरबार में शीश भी नवाते हैं। आज 13   वे  दिन मंदिर में 33    हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किये। आज  16   लाख 22    हजार 853     नकद राशि चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई।  इसके इलावा 5  ग्राम 480 मिलीग्राम सोना जबकि 2631  ग्राम चांदी और 1 रुपया पुराण चांदी  का  सिक्का  भी चढ़ावे में प्राप्त हुआ है।  यह जानकारी मंदिर न्यास की ओर  से जारी की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *