14 अप्रैल 1944 में बॉम्बे डॉकयार्ड में कुछ ज्वलनशील पदार्थों में आग लगने से बड़ी संख्या में लोग उसमे फंस गए थे जिन्हे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर बचाया था लेकिन इस घटना में 66 अग्निशमन कर्मी भी शहीद हो शहीद हो गए थे। तभी से 14 को उन शहीदों को याद किया जाता है व् उनका सम्मान किया जाता है। इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा सप्ताह भी आयोजित किया जाता है जिसमे आमजन को आग से बचाव बारे जागरूक किया जाता है। इसी संदर्भ में आज नाहन में अग्निशमन विभाग ने ेल श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमीत खिमटा ने की। उन्होंने शहीदों को माल्यार्पण किया और इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत को यद् किया गया। गर्मियों की दस्तक के साथ ही आगजनी के मामले भी बढ़ने लगे हैं और इसी को लेकर अग्निशमन विभाग अग्निशमन सप्ताह का आयोजन कर रहा है जिसमे शिक्षण संस्थानों व् आमजन को आग से निटपने बारे मॉकड्रिल के माध्यम से जागरूक किया जायेगा ,इसके इलावा आधुनिक अग्निशमन यंत्रो के प्रयोग ,सावधानियों बारे भी बताया जायेगा ,यह अग्नि सप्ताह 20 अप्रैल तक चलेगा। उपायुक्त सिरमौर सुमीत खिमटा ने बतायाकि आज अग्निशमन कर्मियों की शहादत को यद् किया जा रहा है और साथ ही आमजन ,स्कूली बच्चों ,पंचायती राज संस्थाओं में जाकर लोगो को आग से बचाव ,सावधानियों बारे जागरूक भी किया जायेगा।