Sirmaur Uday

विचार से विकास

कांग्रेस पार्टी ने किया श्री शिरगुल देवता बैसाखी मेला राजगढ़ का राजनीतिकरण

कांग्रेस पार्टी व स्थानीय प्रशासन द्वारा श्री शिरगुल देवता जिला स्तरीय बैसाखी मेले का पूरी तरह से राजनैतिकरण  कर दिया है । और संवैधानिक पदों पर बैठे व चुने हुए प्रतिनिधियों को अनदेखा कर हारे हुए नेताओं को मुख्य अतिथि बनाया गया जो अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण है । यह बात सांसद सुरैश कश्यप व विधायक रीना कश्यप ने राजगढ़ में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहीं दोनों नेताओं ने सभी को बैसाखी  मेले व हिमाचल दिवस की बधाई दी और कहा कि हैरानी का विषय है कि विधायक राजगढ़ की ही निवासी है और सांसद का गृह क्षेत्र भी पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र है। लेकिन स्थानीय प्रशासन व कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें तीन दिन के मेले में एक दिन भी मुख्य अतिथि न बनाकर बाहरी क्षेत्र के विधायक व हारे हुए नेताओं को मुख्य अतिथि बनाया गया। सांसद व विधायक ने आरोप लगाया है कि मेला समिति में 104 लोगो सदस्यता दी गई जिसमें कांग्रेस के लोग ही अधिक है और  भाजपा के लोगों को उचित स्थान नहीं दिया गया। केवल वही लोग इस सुची में शामिल हैं जो शिरगुल देवता मन्दिर समिति सदस्य या फिर पंचायत राज में चुने हुए प्रतिनिधियों को ही मेला कमेटी में सदस्य बनाया गया है दोनों  नेताओं ने कहा कि जिला सिरमौर व शिमला के प्रमुख आराध्य देव शिरगुल के नाम पर लगने वाले इस मेले का राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद ने कहा कि विधायक रीना कश्यप न केवल स्थानीय निवासी है, बल्कि जिस शिरगुल देवता के नाम पर मेला आयोजित होता है उसी शिरगुल देवता के प्रमुख सेवकों के परिवार से आती है।देव पंरपरा में भी देवता का गुर यानि देवा को जब देव वाणी आती है तो  देवता के देवा की पहली आवाज विधायक के परिवार को पड़ती है। ऐसे में उनको नजरअंदाज करना निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *