सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज दिल्ली गेट पर युवा कांग्रेस व् एन एस यू ै के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी के साथ प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इससे पूर्व युवा कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से दिल्ली गेट तक रैली निकाली और केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने कहाकि केंद्र सरकार सरकारी जाँच एजेंसियों का दुरपयोग कर रही है तथा सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी को झूठे आरोपों में फसाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। जिसे युवा कांग्रेस कभी बरदाश्त नहीं करेगी।