Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर वर्ष 24 से वर्ष 25 मार्च तक हुए 11 ,577 चालान

ट्रैफिक नियमों का पालन को लेकर सरकार लगातार वाहन चालकों को जागरूक करती रही है ताकि जहां सड़क दुर्घटनाओं में कमी आये वहीं आमजन भी सुरक्षित रहे। इसी संदर्भ में सिरमौर जिला क्षेत्रीय परिवहन विभाग भी समय समय पर लोगो को ट्रेफिक नियमों बारे। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करता है। लेकिन फिर भी यदि कोई यातायत नियमों की उलंघना करता है तो उनके चालान भी किये जाते हैं। क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने जिला के दोनों प्रवेश दुआरों पोंटा साहिब और काला अम्ब में आई टी एम एस सिस्टम भी लगाये हैं जिसमे ओवर स्पीड ,बेल्ट न लगाना ,आदि पर निगरानी रखी जाती है। इसके इलावा विभाग ने जिला सिरमौर में वर्ष 2024 से मार्च 2025 तक विभिन्न यातायात उलंघना के मामलों में 11 हजार 577 चालान किये हैं और लगभग 2 करोड़ 55 लाख का राजस्व इन से सरकारी खजाने को मिला है।
आर टी ओ सोना चंदेल ने बतायाकि विभाग का उदेशीय सुरक्षित सड़क व् यातायात है और इसको लेकर समय समय पर वाहन चालकों को जागरूक भी किया जाता है साथ ही शिक्षण संस्थानों के माध्यम से सड़क सुरक्षा बारे भी लोगो को बताया जाता है। लेकिन फिर भी जो ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करेंगे उनके विरुद्ध कार्यवाई की जा रही है। जिला में दोनों प्रवेश स्थलों पोंटा साहेब व् काला अम्ब में आई टी एम एस सिस्टम से निगरानी की जाती है व् नियम अवहेलना पर कार्यवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *