Sirmaur Uday

विचार से विकास

हरिपुरधार में 107 ग्राम चरस के साथ जिला शिमला निवासी गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस का नशे केखिलाफ अभियान जारी है और इसी कड़ी में पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने एक व्यक्ति से 107  ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना संगड़ाह की पुलिस टीम जब हरिपुरधार बाजार में गश्त पर थी तो उन्हें गुप्त सुचना मिली कि  एक व्यक्ति माता  भंगायणी मंदिर से पैदल हरिपुरधार बाजार की तरफ आ रहा है और उसके पास मादक पदार्थ हैं। सुचना पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए मंदिर वाली सड़क पर काला मोड़  के पास से एक व्यक्ति प्रकाश चंद निवासी गाओं नौरा तहसील व् थाना कुपवी जिला शिमला के कब्जे से 107  ग्राम चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना संगड़ाह में एन डी पी एस  एक्ट में मामला दर्ज कर  लिया गया  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *