जिला सिरमौर के पच्छाद मुख्यालय सराहा में आज जम्मू कश्मीर के पहलगांव में धर्म पूछ कर की गई सनातनियों निर्मम हत्या के विरोध में क्षेत्र के सभी व्यापारियों ने आवाहन पर बाजार बंद किया साथ ही सराहा बाई पास से होते हुए पूरे बाजार में रोष रैली निकाली। इस मौके पर संबोधित करते हुए हिंदू संगठनों ने उन सभी लोगों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की जिन्होंने इस हत्याकांड में अपनी जान दी। हिंदू संगठन ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान को इस कायराना हरकत की सजा मिलकर रहेगी।