टी टीआर पांवटा साहिब और टीटीआर नाहन द्वारा मई माह के लिए *असुरक्षित हैल्मेट, लापरवाही से वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, अंडर एज द्वारा वाहन चलाने और मोडिफाइड साइलेंसर* का उपयोग करने वालों के खिलाफ यातायात अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान दोनों यातायात विंग लोगों को सुरक्षित हैल्मेट का उपयोग करने के लिए जागरूक करेंगे। विभिन्न स्थानों पर स्पीडगन के साथ ओवरस्पीड नाका लगाए जाएंगे और ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान लापरवाही से वाहन चलाने, modified साइलेंसर का उपयोग करने और underage वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान की निगरानी जिला मुख्यालय से की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ज़िला सिरमौर निश्चिन्त नेगी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और जिला सिरमौर में सड़क यात्रा को सुरक्षित यात्रा बनाने में सिरमौर पुलिस की मदद करने की अपील की है।