भारत व् पाकिस्तान में चल रहे युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए कृषि मंत्रालय भारत सरकार व् खाद्य व् आपूर्ति विभाग ने एक वी सी का आयोजन किया जिसमे कृषि मंत्रालय भारत सरकार ने जानकारी दी हैकि विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में गेहूं ,चावल की मात्रा उपलब्ध है। इसलिए घबराहट में अनावश्यक रूप से खाद्यानो का भंडारण न करें। यदि बाजार में कोई भी व्यक्ति जमाखोरी। मुनाफाखोरी करता है या मूल्य से अधिक दरों पर खाद्यान प्रदान करता है तो इससे संबंधित शिकायत खाद्य आपूर्ति विभाग के टॉल फ्री नंबर 1967 पर कर सकते हैं। इसके इलावा जिला में पेट्रोल ,डीजल और एल पी जी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और ठीक संचालन किया जा रहा है। सभी रिटेल आउटलेट्स पर संचालित की जा रही हैं। इसलिए घबराहट में अनावश्यक खरीदारी न करें। डी सी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बतायाकि सभी शांत रहकर अनावश्यक भीड़ से बचकर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद करें।