Sirmaur Uday

विचार से विकास

अब अवैध पार्किंग क्रेन  से उठाये जायेंगे नाहन  में वाहन ,अभीतक 3  वाहनों पर हुई कार्यवाई

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन  में केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क किये जा सकेंगे। जिला पुलिस ने सुचना दी हैकि सभी पार्किंग केवल निर्धारित स्थलों पर ही करें अन्यथा उनके वाहन क्रेन  के माध्यम से हटाए जायेंगे। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त नेगी ने बतायाकि नगर में केवल निर्धारत पार्किंग स्थलों पर ही पार्किंग की जा सकती है आइडल पार्किंग में पार्क किये वाहनों को करें से हटाया जा रहा है अभीतक 3  वाहनों के खिलाफ यह कार्यवाई की गयी है।