Sirmaur Uday

विचार से विकास

प्रदेश सरकार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का कड़ा प्रहार ,जब देश युद्ध लड़ रहा था तब मुख्यमंत्री ने बढ़ा दिए एच आर टी सी में किरायों के दाम

 भाजपा  अब पंचायती राज व् शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुट  गयी है और जगह जगह वार्ड अनुसार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नाहन  में कई वार्डों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का आयोजन किया गया और उनकी अपने वार्डों की समस्याओं सहित उन्हें प्रदेश सरकार की गलत नीतियों बारे भी बताया गया। इनकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की।
बैठकों में बोलते हुए बिंदल ने कहाकि  जिला सिरमौर में अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं की बैठके लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि विगत ढाई वर्षों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जिला सिरमौर को और हिमाचल प्रदेश को भारी नुकसान पहुंचाया है। सरकार के द्वारा प्रतिदिन लिए जा रहे फैंसलो से प्रदेश की जनता त्राहि माम कर रही है। हिमाचल प्रदेश का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं छूटा जिसके उपर सुखविन्द सिंह सुक्खू सरकार ने टैक्स न लगाया हो और ये टैक्स की मार प्रदेश की जनता को हजारों करोड़ रूपये में पड़ रही है। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस ने डीजल पर 7.50 रूपये लीटर टैक्स लगाया और विगत ढाई साल में लगभग 4000 करोड़ रूपये का टैक्स हिमाचल प्रदेश की जनता से वसूला जा चुका है। 2022 के चुनाव में कहा था कि बिजली फ्री करेंगे, फ्री तो क्या करनी थी, हर व्यक्ति को मिलने वाली 125 युनिट फ्री बिजली भी बंद कर दी। बिजली में अनेक टैक्स लगाकर बिजली के दामो में भारी वृद्धि कर दी और प्रदेश का बिजली बोर्ड आजकल जनता को करंट लग  रहा है।
: मीडिया  से बात करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहाकि  जब सरहदों पर राफेल उड़ा  रहा था तो मुख्यमंत्री व् उपमुख्यमंत्री एच आर टी सी  में बस  किरायों सहित अन्य सुविधाओं में किराया वृद्धि कर  रहे थे। इन्होने समझा को जनता को पता नहीं चलेगा। आज न्यूनतम किराये के साथ परिवहन के दाम  बढ़ा दिए गए हैं जबकि प्रदेश में परिवहन ही एक मात्र विकल्प है। आज प्रदेश में टेक्सों की भरमार है और हम इसकी निंदा करते हैं।