Sirmaur Uday

विचार से विकास

राजगढ़ क्षेत्र में कार से 4 पेटी फॉर सेल इन चंडीगढ़ शराब बरामद ,2 गिरफ्तार

सिरमौर जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है और इसी कड़ी में राजगढ़ क्षेत्र के यशवंत नगर चौकी के तहत एक कार से 4 पेटी शराब पकड़ी है। इन पेटियों में बोतलों पर फॉर सेल इन चंडीगढ़ के लेबल लगे हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी यशवंत नगर को गुप्त सुचना मिली कि एक सफेद आरट्रीगा कार में शराब की सकती है। और यह कार धर्जा से गिरिपुल की तरफ जा रही है जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए नाकाबंदी करते हुए धर्जा की तरफ से आ रही कार को जाँच हेतु रोका जिसपर गाड़ी नंबर HP -A -4193 की डिग्गी से 4 गता पेटी पकड़ी जिसमे जिनमे तीन पेटियों में अंग्रेजी शराब फॉर सेल इन चंडीगढ़ पायी गयी तथा एक पेटी में अलग मार्का की अंग्रेजी शराब पायी गयीं। कुलमिलाकर 48 बोतलें अंग्रेजी शराब बिना परमिट या लाइसेंस थीं। जिस पर रघुवीर निवासी गांव रुगबखोटा डाकघर दाहन तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर व् संजय कुमार निवासी गांव ब डाकखाना छोग टाली तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर के विरुद्ध हिमाचल आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।