Sirmaur Uday

विचार से विकास

आगामी 23 जून को प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह जी के जन्म दिवस के दिन शिमला रिज मैदान पर यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के समीप प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

: हिमालयन स्पोर्टस एंड कल्चर क्लब सराहां द्वारा आयोजित दो दिवसीय पच्छाद उत्सव के समापन अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मन्त्री विक्रमादित्य सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आहवाहन किया ताकि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की परिकल्पना को सार्थक किया जा सके।
उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है जिसके तहत खेल मैदानों तथा इन्डोर स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चालू वित वर्ष के दौरान सड़क परियोजनाओं के निर्माण पर 99 करोड रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी 23 जून को प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह जी के जन्म दिवस के दिन शिमला रिज मैदान पर यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के समीप ही इनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी