सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के
कालाअम्ब क्षेत्र में शुक्रवार को पालियों बरमा पापड़ी सड़क मार्ग पर जानलेवा हमले का शिकार हुए युवक जितेंद्र ने इलाज के दौरान चंडी गढ़ के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।युवक की हत्या से पुरे क्षेत्र में रोष की लहर है और इसी कड़ी में आज मृतक युवक की बहन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहाकि शुक्रवार से लेकर पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर पायी है और अभीतक उनके हाथ खाली हैं। ऐसे में यदि 48 घंटो में आरोपी नहीं पकड़े जाते तो वो लोग धरना प्रदेशन करने को मजबूर हो जायेंगे।
उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश सरकार पर आरोप लगते हुए कहाकि प्रदेश में कानून नाम की वयवस्था ध्वस्त हो चुकी है खून ,बलात्कार। नशे के प्रकरण ,माफिआओं के बीच गोलाबारी आदि आम बात हो गयी है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए बतायाकि यदि 48 घंटों में इस युवक की हत्या के आरोपी नहीं पकड़े गए तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे।