जिला मुख्यालय नाहन क्षेत्र के गांव बडाबन निवासी लांस नायक मनीष ठाकुर की आज तीसरे दिन पार्थिव देह पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पहुंची हैं। यहां स्थानीय सैकड़ों की संख्या में लोगों समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों और सेना के जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद मनीष ठाकुर 2016 में सेना में भर्ती हुए थे जिन्होंने 8 वर्ष 8 माह देश की सेवा करने के बाद शहादत का जाम पिया।मनीष ठाकुर सिक्कम में ड्यूटी के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने के बाद शहीद हुए हैं । जिन्हें आज सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बडाबन में अंतिम विदाई दी गई।
शहीद मनीष ठाकुर के छोटे भाई धीरज ठाकुर ने बताया कि उसका भाई देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ है आज उन्हें अपनी भाई की शहादत पर गर्व है उन्होंने कहा कि उसका भाई वादा करके गया था कि वापस लौटेगा। लेकिन वह आज तिरंगे में लिपटकर वापस आया है । उन्होंने कहा है कि भाई मनीष ठाकुर की शहादत पर आज पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है।
मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल एवं भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि लांस नायक शहीद मनीष ठाकुर ने देश की सेवा करते हुए शहादत का जाम पिया है । आज क्षेत्र वासियों को उनकी शहादत पर गर्व है