Sirmaur Uday

विचार से विकास

ट्रैफिक पुलिस ने आज सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए,चलाएक विशेष चेकिंग अभियानया

ट्रैफिक पुलिस ने आज सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 36 चालान किए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार के ट्रैफिक नियम उल्लंघन सामने आए। यह अभियान एसपी सिरमौर के दिशा-निर्देशों पर नाहन व् शंभूवालावाला में चलाया गया, जिसमें लोगों को जागरूक करने और नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने पर जोर दिया गया।चालानों में सबसे अधिक मामले ओवरस्पीडिंग के दर्ज किए गए, जिनकी संख्या 13 रही। इसके अलावा 4 वाहन बिना नंबर प्लेट के पाए गए, जबकि 3 लोग बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते हुए पकड़े गए5 बाइक चालकों को बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए रोका गया और एक मामले में ट्रिपल राइडिंग पाई गई।शहर में ध्वनि प्रदूषण को लेकर भी पुलिस सतर्क दिखी