सिरमौर जिला पुलिस का नशे के तस्करों को पकड़ने का अभियान लगातार चल रहा है और इसी कड़ी में पोंटा साहिब पुलिस ने एक महिला से 9 ग्राम स्मैक व् 14 हजार नकद राशि के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की डिटेक्शन टीम ने पिंकी देवी पत्नी दीप राम ,निवासी वार्ड नंबर 10 देवी नगर तहसील पोंटा के कब्जे से उसके रिहायशी मकान से 09 ग्राम स्मैक व् 14000 रुपए नकद बरामद किये हैं। आरोपी पिंकी देवी के विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है और उसे कल अदालत में पेश किया जायेगा। और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने बतायाकि पुलिस इस मामले की गहनता से जाँच कर रही है और पुलिस का नशे के सौदागरों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा।