Sirmaur Uday

विचार से विकास

साइबर क्राइम होने पर 1930 नंबर पर तुरंत करें सम्पर्क ,प्रदेश में 10 साइबर कमांडो रख रहे निगरानी

डी आई जी साइबर क्राइम मोहित चावला आज अपने सिरमौर प्रवास पर जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे जहां उनका पुलिस विभाग ने स्वागत व् अभिनंदन किया। उसके बाद उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए बतायाकि देश में डिजिटल लेनदेन व्यवस्था व् अन्य साधन होने से अब अपराध ने भी अपना स्वरूप बदल लिया है और आये दिन साइबर अपराध जैसे ठगी ,प्रलोभन आदि के मामले बढ़ रहे हैं। देश में आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल दूसरे नंबर पर है जहां लोग डिजिटली परिपक्व हैं। आजकल साइबर अपराधों को रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बने एन सी बी के साथ सभी राज्यों की पुलिस को जोड़ा गया है। हिमाचल भी इसमें शामिल है और जिला स्तर से थानों को इससे जोड़ा जा रहा है ताकि सूचना का आदान प्रदान सरलता से हो सके। इसी कड़ी में 1930 नंबर बनाया गया है जहां पर वो व्यक्ति जिसके साथ ठगी हुई है इस पर सम्पर्क कर सकता है और यह सुविधा 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है। लोगो से अनुरोध हैकि उनके साथ हुए साइबर क्राइम की तुरंत जानकारी इस नंबर पर दें ताकि उनकी समस्या का समाधान आसानी से हो सके।
डी आई जी मोहित चावला ने बतायाकि प्रदेश में 10 साइबर कमांडों नियुक्त किये गए हैं जिनकी संख्या बढ़ाई जाएगी ,ये सब साइबर में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त हैं। इसी तरह थानों को भी जोड़ा जा रहा है ताकि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। इस 1930 नंबर का बड़ा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग यहां तक कि बच्चे भी उन्हें जानकारियां दे रहे हैं। चावला से स्पस्ट कियाकि अनजाने लिंक पर क्लिक न करें ,और बैंक संबंधी कोई सुचना विश्वनीय हो तो बैंक से सम्पर्क करें ,फिर भी कोई घटना होती है तो तुरंत 1930 पर जाकर बताएं यह भर सरल विधि है और आप घर बैठे भी इसका लाभ उठा सकते हैं।