Sirmaur Uday

विचार से विकास

डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की छात्रा तपस्या,तपस्या ने एचपीयू बी.ए. मेरिट में हासिल किया छठा स्थान, बनी प्रेरणा स्रोत

डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की छात्रा तपस्या, पुत्री श्री सोम प्रकाश (कृषक), ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बी.ए. तृतीय वर्ष की मेरिट सूची में छठा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय, अभिभावकों एवं शिक्षकों का गौरव बढ़ाया है। तपस्या ने 10वीं कक्षा में 96%, 12वीं में 95%, और स्नातक में 86% अंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया है।तपस्या का लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे नाहन क्षेत्र व महाविद्यालय के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है।