Sirmaur Uday

विचार से विकास

पांवटा साहिब में फूटा युवा कांग्रेस का गुस्सा — पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का पुतला जलाया, भाजपा को चेतावनी: अब बर्दाश्त नहीं

हिमाचल की सियासत में आज बड़ा धमाका हुआ जब पांवटा साहिब में युवा कांग्रेस ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। नगर परिषद परिसर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।
इस आक्रोश रैली का नेतृत्व युवा कांग्रेस प्रदेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर और जिला अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए और साफ शब्दों में कहा कि “अगर अब भी भाजपाई सुधरे नहीं, तो युवा कांग्रेस सड़कों से सदन तक उग्र आंदोलन करेगी।”
मनीष ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि “पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा अधिकारियों के खिलाफ की गई बयानबाजी निंदनीय है। वे मंच से धमकाने की भाषा बोलते हैं, लोकतंत्र को रौंदने की कोशिश करते हैं, लेकिन युवा कांग्रेस अब यह चुपचाप नहीं देखेगी।
पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल को भी आड़े हाथों लेते हुए मनीष ठाकुर ने कहा कि,”जो नेता PPE घोटाले में फंसे रहे हैं, वे अब नैतिकता की बातें करते हैं। पहले घोटाले करो और फिर ईमानदारी का चोला ओढ़ लो — यही भाजपाई चरित्र है।मनीष ठाकुर ने कहा कि पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि हिमाचल की गरिमा का अपमान है।
युवा कांग्रेस ने साफ कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। अगर भाजपा नेता सुधरते नहीं हैं, तो आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन होंगे।”हम हर मोर्चे पर टक्कर देंगे — चाहे सड़क हो, सोशल मीडिया हो या सदन। भाजपा को जवाब मिलेगा, वो भी उसी भाषा में।” — युवा कांग्रेस पांवटा साहिब से उठी यह आग, अब पूरे प्रदेश में जलेगी — युवा कांग्रेस का यह ऐलान भाजपा के लिए चेतावनी है कि अब हिमाचल में झूठ और धमकियों की राजनीति नहीं चलेगी।