Sirmaur Uday

विचार से विकास

पच्छाद में बस सेवाएं बंद हुई तो सड़को पर उतरेगी भाजपा विधायक रीना कश्यप 

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में अगर पथ परिवहन निगम की बसों को बंद किया गया तो पच्छाद में भाजपा सड़कों पर उतरेगी । यह बात विधायक पच्छाद श्रीमती रीना कश्यप ने आज राजगढ़ में जारी एक प्रेस ब्यान में कहीं कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला सिरमौर के एक मात्र  डिपो नाहन के 25 बस रूटों जिनमें 8 रूट पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के भी शामिल हैं  को बंद करने की तैयारी की जा रही है। सरकार का यह निर्णय सरासर गलत है   जिसका वह पुरजोर विरोध करतीं हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे रूट हैं जिनमें एक मात्र एच,आर,टी,सी की ही बसें चलतीं हैं। और इसके सिवा उन रूटो पर आवागमन का कोई साधन नहीं है । एच,आर,टी,सी की बसें बन्द करने से स्कूल के बच्चे, महिलाएं, बजुर्ग लोग प्रभावित होंगें।यह निर्णय सरकार द्वारा जनहित में नही बल्कि जनविरोधी निर्णय लिया  गया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि इस निर्णय को तुरन्त वापिस लिया जाये। तथा सभी रूटों को उसी तरह चलने दिया जाये व जो रूट बन्द भी किये गये हैं उन्हें भी दोबारा से शुरू किया जाये। नहीं तो वह स्वयं पच्छाद के लोगों के साथ सड़कों पर विरोध स्वरूप उतरेंगी ।