उपायुक्त कार्यालय नाहन के सभागार में आज जल शक्ति विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जिला स्तरीय जल स्वच्छता समीति की बैठक उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें जिला में जल जीवन मिशन के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में उपायुक्त ने घरेलु उपभोक्ताओं, शैक्षणिक संस्थाओं, आंगनवाडी केंद्रों व अन्य संस्थानों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवानें के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल जनित रोगों की रोकथाम हेतु पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा नियमित जांच की जानी चाहिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जल शक्ति विभाग स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित जांच व निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने विभाग को प्रतिमाह नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने के लिए कहा।