उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं स्थानीय परामर्श समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए वार्षिक ऋण योजना 2024-25 के अंतर्गत मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में हुई प्रगति की समीक्षा, शहरी आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जन धन योजना व प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निगम की मार्च, 2025 तक की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि सभी बैंक एटीएम व बैंक परिसर में भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित बनाए तथा सीसीटीवी कैमरों का बैकअप कम से कम 90 दिनों तक सुरक्षित रखें तथा इसके अतिरिक्त एनपीए को कम करने की दिशा में भी कार्य करें।