Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर पुलिस की नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्यवाई,अब तक 2. 19 करोड़ की सम्पति की गयी जब्त

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है । इस अभियान के अन्तर्गत जिला सिरमौर पुलिस द्वारा गत दिनों में नशे के सौदागरों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए, नशे के बड़े- 2 तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में अपार सफलता प्राप्त की है । जिनमे पुलिस द्वारा व्यावसायिक मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों को गिरफ्त में लिया गया हैं
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि22 फरवरी 2024 को SIU सिरमौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तराखंड के जीवनगढ़ निवासी शोएब खान पुत्र सलीम खान और सकीब शाह पुत्र सोनू शाह विकासनगर से महरुवाला की ओर चिट्टा बेचने जा रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महरुवाला सड़क पर एक मोटरसाइकिल (UK 16C-2210) को रोका और तलाशी के दौरान 323 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। मामले में पुरुवाला थाना में एफआईआर नंबर 38/25 के तहत ND&PS Act के अंतर्गत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक रमाकांत ठाकुर की निगरानी में विशेष वित्तीय अन्वेषण टीम गठित की गई। जांच के दौरान न केवल आरोपियों बल्कि उनके रिश्तेदारों – शमशादा (पत्नी), कौशर (पुत्र), आसामीन (पत्नी कौशर) व शबनम (पुत्री) के नाम पर मौजूद कुल ₹54,08,791.37 की संपत्ति को सीज करने की सिफारिश की गई, जिसे सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली द्वारा मंजूरी दी गई।
इसके अतिरिक्त, दो अन्य मामलों में जिला सिरमौर पुलिस द्वारा वित्तीय जांच के बाद ₹95,00,485.85 व ₹70,70,702.29 की नकदी/संपत्ति को सीज किया गया। अब तक कुल तीन मामलों में ₹2,19,79,979.51 की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
ND&PS अधिनियम के PIT (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) प्रावधानों के अंतर्गत सिरमौर पुलिस ने उन आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है जो बार-बार नशे के कारोबार में संलिप्त पाए गए हैं। इस कड़ी में चार व्यक्तियों संजय कुमार उर्फ संजु निवासी देवी नगर, पांवटा साहिब; बब्ली उर्फ बेबी पत्नी सुरेश कुमार निवासी गांव सलानी, तहसील नाहन; शौकत अली पुत्र शेर मोहम्मद निवासी मिसरवाला, तहसील पांवटा साहिब; और सुरेश कुमार पुत्र हंस राज निवासी गांव सलानी, तहसील नाहन के विरुद्ध पुलिस द्वारा विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर गृह सचिव, हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजी गई थी।रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए प्राधिकृत अधिकारी से इन सभी आरोपियों के डिटेंशन आदेश प्राप्त किए गए। इसके बाद चारों को नियमों के तहत गिरफ्तार कर तीन माह की अवधि के लिए आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में डिटेन कर दिया गया है। यह कदम सिरमौर पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा,