शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारों से बात करते हुए बतायाकि वर्ष 2023 में शिमला संसदीय क्षेत्र में मॉनसून से बहुत नुकसान हुआ था और उस समय उन्होंने हर क्षेत्र में जाकर घटना स्थलों में जाकर राहत व् बचाव कार्यों की निगरानी की थी और वो वो इस समय भी पूरी तरह घटनाओं पर नजर रखे हुए हैं। सुरेश कश्यप ने कहाकि शिमला में भट्टा कुफर में एक महिला का भवन पूरी तरह से नष्ट हो गया है और उनकी सरकार से मांग हैकि उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाये। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री व् स्थानीय विधायक ने जो एन एच ए आई के अधिकारीयों से गली गलाओश्व मारपीट किया है वः पूरी तरह से निंदनीय है।
सुरेश कश्यप ने कहाकि प्रदेश सरकार पिछले अढ़ाई वर्षों में पंगु होक रह गयी है और कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इस समय जो प्रदेश में सड़कों ,फोर लेनस ,पुलों ,रोप वेज का काम हो रहा है वो केंद्रीय सरकार की मदद से हो रहा है। प्रदेश में 51 प्रतिशत सड़क निर्माण पी एम जी एस वाई में हो रहा है और ऐसे में प्रदेश सरकार के मंत्री का केंद्रीय सरकार के अधिकारीयों के साथ किया गया रवैया गलत है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु को संज्ञान लेकर इसके जाँच करानी चाहिए।