Sirmaur Uday

विचार से विकास

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने मंडी के लिए नाहन व् बद्दी से भेजी राहत सामग्री.उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नाहन से पहले वाहन को किया रवाना

हिमाचल प्रदेश के मंडी के सराज में आयी प्राकृतिक आपदा को देखते हुए अब सामाजिक संगठन भी सहायता हेतु आगे आ रहे हैं और राशन,बर्तन इत्यादि के साथ अनेक प्रकार की सामग्री भेजी जा रही है। इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था ने नाहन से राशन ,बर्तन ,दवाओं आदि की एक गाड़ी को रवाना किया इसके साथ ही बद्दी ,सोलन से भी दो वाहन राहत सामग्री लेकर भेजे जा रहे हैं। नाहन से पहली गाड़ी को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बतायाकि मुसीबत की इस घड़ी में वो लोग सिराज के लोगो के साथ खड़े हैं और यह राहत सामग्री वो लोग खुद लेकर सराज जा रहे हैं। इसके इलावा यदि जरूरत हुई तो और सामान भी भेजा जायेगा।