Sirmaur Uday

विचार से विकास

बरसात के मौसम में सड़कों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दे विभाग – विनय कुमार

विधानसभा उपाध्याय विनय कुमार ने आज गताधार क्षेत्र का दौरा किया व सड़कों की स्थिति का जायजा लिया तथा लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में सडकों की देखरेख पर विशेष ध्यान दें ताकि क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े ।  उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र की भाग्य रेखायें  होती हैं और हाल ही के दिनों में  भारी बरसात के कारण सम्पूर्ण हिमाचल सहित सिरमौर के कई क्षेत्रों में भी सडकों को काफ़ी नुक्सान हुआ है।  उन्होंने लोगों से आग्रह किया  की वे बरसात  के मौसम मे सावधानी पूर्वक यात्रा करें तथा नदी नालों व भूस्खलन वाले क्षेत्रों में जानें से बचें।
उन्होने  विद्युत आपूर्ति , पेयजलापूर्ति सुनिश्चित बनाने व योजनाओं के आवश्यक रखरखाव के भी निर्देश दिए।